{"_id":"5ced80edbdec22076019efff","slug":"15590689571-hathras-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अमृत योजना में डाली जा रही है घटिया पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अमृत योजना में डाली जा रही है घटिया पाइप लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका के सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जल निगम के सहायक अभियंता से विकास भवन स्थिति जल निगम कार्यालय में मुलाकात की। सभासदों ने शहर में अमृत पेयजल योजना के तहत डाली जा रही पाइप लाइन की गुणवत्ता पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि यह पाइप लाइन बेहद घटिया क्वालिटी की हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र किला खाई में डाली गई पाइप लाइन तुरंत हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता के नाम एक मांग पत्र सहायक अभियंता को सौंपकर छह बिंदुओं पर सूचना मांगी है। सभासदों ने काम कर रहे ठेकेदार और संस्था का नाम, कार्ययोजना, वर्क आर्डर एवं एस्टीमेट की कॉपी मांगी है। सभासदों ने यह भी पूछा है कि है क्या कार्यदायी संस्था नगर क्षेत्र की सीमा के बाहर एवं प्राइवेट कॉलोनी में पाइप लाइन डाल सकती है।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पाइप लाइन डालने में लापरवाही की जा रही है। एई जल निगम ने कहा कि अभी काम चल रहा है और सड़कों को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। सभासदों को आश्वासन दिया कि गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में निशांत उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा, सभासद राजेंद्र गोयल, सभासद वीरेंद्र माहौर, सभासद अजय राज आदि थे।