{"_id":"5ced80e9bdec220791792a55","slug":"15590689531915-hathras-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में शहर के नालों की सफाई कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में शहर के नालों की सफाई कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले में होने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शहर के नालों को 15 दिनों में साफ कराने को कहा।
डीएम सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा किए गए आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थना पत्र पर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई की जाए। उन्होंने विद्युत प्रकोष्ठ और बिल भुगतान पटल के लिए तेजी से कार्यवाही करने को कहा। बैठक के दौरान मंडी समिति के सामने लहरा वाले मोड़ पर बनी पुलिया के दोनों साइड मरम्मत के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना है। उन्होंने प्रत्येक बिंदुओं की रिपोर्ट निर्धारित समय में निस्तारित करके प्रगति करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
औद्योगिक आस्थान में अधिशासी अधिकारी को जल निकासी एवं सफाई का कार्य समय-समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाला सफाई के उपरान्त कचरे को शीघ्र उठाना सुनिश्चित किया जाए। शहर के किसी भी चौराहे पर कचरा डंप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय समय पर प्रत्येक नाली तथा नालों का सील्ट सफाई किया जाए। सड़कों के दोनों तरफ भारी वाहनों के खड़ा होने की शिकायत पर डीएम ने एएसपी और एसडीएम को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। अग्रवाल कोल्ड स्टोर ने दूसरे राज्यों में भेजे जाने वाले आलू के भाड़े पर मिलने वाली छूट अभी तक नहीं प्राप्त होने के बारे में जानकारी दी। डीएम ने मंडी विभाग को शीघ्र समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।