फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12336 students will appear for the exam at 29 centers

Hathras News: 29 केंद्रों पर 12336 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
12336 students will appear for the exam at 29 centers
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की तरफ से आरओ और एआरओ-2023 की परीक्षा जिले के 29 केंद्रों पर होगी। इसमें 12336 परीक्षार्थी भाग लेंगे। डीएम राहुल पांडेय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को समय से प्रश्न पत्र एकत्र कर परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराने और परीक्षा समाप्ति के उपरांत एकत्र किए गए प्रश्नपत्रों को निर्धारित स्थान पर जमा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट कोषागार से प्रश्न पुस्तिकाओं को प्राप्त कर उन्हें संबंधित परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से एक दिन पूर्व आवंटित परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर आवागमन के मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, वाह्य कक्ष निरीक्षक, बायोमीट्रिक टीम और सीसीटीवी कैमरों के संचालन के लिए तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग से नामित समीक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष का आवंटन परीक्षार्थियों के प्रवेश से 30 मिनट पूर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा रेंडम आधार पर किया जाए। व्यवस्थापक परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा शुरू होने के नियत समय से तीन घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाए। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाए।

जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि 29 परीक्षा केंद्रों पर 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, डीएम द्वारा नामित सह केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय की तरफ से नियुक्त सह केंद्र व्यवस्थापक, 612 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed