फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 injured in head-on collision between Echo and Max

Hathras: ईको-मैक्स की आमने-सामने भिड़ंत में 12 घायल, गंभीर हालत में एक अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर

Tue, 16 Jul 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 05:53 PM IST
सार

अलीगढ़ के गंगीरी कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी एक परिवार के कुछ लोग आगरा के शमशाबाद में आयोजित शादी समारोह कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। यह सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर स्थित ईको गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आ गई। ईको गाड़ी की सामने से आ रही मैक्स गाड़ी से भिड़ंत हो गई। 
 

विज्ञापन
12 injured in head-on collision between Echo and Max
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के निकट 16 जुलाई तड़के पांच बजे के लगभग एक ईको और मैक्स गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ईको सवार 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के गंगीरी कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी एक परिवार के कुछ लोग 15 जुलाई को आगरा के शमशाबाद में आयोजित शादी समारोह कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। यह सभी लोग 16 जुलाई तड़के ईको गाड़ी में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी शहर के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर स्थित ईको गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ईको गाड़ी की सामने से आ रही मैक्स गाड़ी से भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना में अमन पुत्र तेजपाल, विनोद पुत्र तेजपाल, कपिल पुत्र कल्याण सिंह निवासगीण गांव उदयपुर थाना गंगीरी जिला अलीगढ़, अतुल पुत्र मौसमी प्रसाद निवासी रुस्तमगढ़ अलीगढ़, अवनी पुत्री दिनेश, अंजलि पुत्री विनोद, राधेश्याम निवासीगण उदयपुर थाना गंगीरी, राहुल पुत्र प्रभु दयाल निवासी थाना मिरहची जिला एटा घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना कोवताली हाथरस गेट पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद एक घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों को परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed