फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers and the upper-caste community staged a show of strength in protest against UGC regulations; scuffle with police ensued.

Hathras News: यूजीसी नियमों के विरोध में किसान व सवर्ण समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 03 Oct 2026 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers and the upper-caste community staged a show of strength in protest against UGC regulations; scuffle with police ensued.
हसायन में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनों के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
हसायन। शुक्रवार को सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया। वे इन नियमों को वापस लेने की मांग कर रहे थे। नारेबाजी करते हुए किसान व सर्वण समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्राली व अपने वाहनों से आगे बढ़े तो उन्हें पुलिस न रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और विरोध जताया। काफी देर बाद किसान व सवर्ण समाज के लाेगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। हसायन क्षेत्र से ट्रैक्टर, गाड़ी और अन्य वाहनों का काफिला निकला। रैली की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और जिला स्तरीय प्रशासन ने तैयारी की। कई थानों का पुलिस बल रास्ते में जगह-जगह तैनात किया गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग और अन्य अवरोधों से काफिले को रोकने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने पर कुछ किसान ट्रैक्टरों को खेतों के रास्ते से आगे ले गए। इसके बाद पिछौती गांव के आगे पुलिस ने काफिले को रोक लिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष ठाकुर आशीष प्रताप सिंह, सिद्धार्थ ठाकुर, नवीन सिंह और सतेंद्र सिंह, ठाकुर राम जादौन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed