{"_id":"65469c1bedeb874fc6033998","slug":"117-lakh-farmers-will-get-honor-fund-before-diwali-hathras-news-c-56-1-sali1016-6918-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 1.17 लाख किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी सम्मान निधि, कृषि विभाग ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 1.17 लाख किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी सम्मान निधि, कृषि विभाग ने किया ये काम
Sun, 05 Nov 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:01 AM IST
सार
दिवाली से पहले किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से कृषि विभाग किसानों को ई केवाईसी कराने के लिए भी जागरूक करने में जुटा है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस के 1.17 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त दिवाली से पूर्व देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर कृषि विभाग की ओर से किसानों के ब्योरे को सत्यापित कर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही वहां से धनराशि जारी होने की उम्मीद है।
किसानों को सम्मान निधि की इस किस्त का लंबे समय से इंतजार था। किसान आए-दिन इसकी जानकारी करने के लिए कृषि विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें जवाब मिल रहा था कि जैसे ही शासन से आदेश आएगा, किस्त की धनराशि उनके खातों में पहुंच जाएगी। अब शासन ने 15वीं किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है।
जल्द ही इसके लिए बजट जारी होने की उम्मीद है। दिवाली से पहले इसे किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से कृषि विभाग किसानों को ई केवाईसी कराने के लिए भी जागरूक करने में जुटा है। उप कृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि इन किसानों को दिवाली से पूर्व ही निधि मिल सकेगी।