{"_id":"59441d024f1c1b6b3e8b4773","slug":"11497636098-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश से एक हजार मुर्गियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश से एक हजार मुर्गियों की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
आंधी बारिश राहत के साथ आफत भी लाई। आंधी से कई जगह लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ा। गरीबों की चारदीवारी पर पड़े तिरपाल, टीन आदि आंधी की भेंट चढ़ गए, तो वहीं गांव कोटा में एक मुर्गी फार्म पर एक हजार मुर्गियों की मौत हो गई।
गुरुवार की देर रात आई आंधी ने शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में ज्यादा कहर बरपाया। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए तो वहीं गरीबों के लिए चारदीवारी में रहना भी मुश्किल हो गया।
आंधी के बाद आई बारिश ने इन गरीब लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। गांव कोटा में रघुवीर सिंह, चंदन सिंह का मुर्गी फार्म भी आंधी बारिश की भेंट चढ़ गया। तेज आंधी की वजह से मुर्गी फार्म पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
फार्म में मौजूद 2800 मुर्गियों में से एक हजार मुर्गियों की मौत हो गई। मुर्गी फार्म का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया।