{"_id":"59441d044f1c1bf14b8b46d4","slug":"101497636100-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम खुद जांचेंगे शिकायत निस्तारण का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम खुद जांचेंगे शिकायत निस्तारण का सच
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
तहसील दिवस में आने वाली जनता की शिकायतों को सही तरीके से निस्तारण हो रहा है या नहीं। डीएम अमित कुमार सिंह अब निस्तारण की सत्यता जांचेंगे। उन्होंने इसके लिए 50 निस्तारित शिकायतों की सूची तैयार कर शिकायतकर्ताओं से इस संबंध में वार्ता करके यह तस्दीक करने का निर्णय लिया है कि शिकायत का वास्तविकता में निस्तारण हुआ है या नहीं।
डीएम शासन की नीतियों के अनुसार जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए काफी गंभीर हैं। उन्होंने सभी अधीनस्थों को निर्धारित समय में जनता की समस्याओं का समाधान करने के आदेश तो पूर्व में ही जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के क्रम में जिले के अधिकारी समस्याओं का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट भी लगातार डीएम को भेज रहे हैं।
इन समस्याओं का कहीं कागजी निस्तारण तो नहीं हो रहा, यह हकीकत डीएम अब खुद जांचेंगे। उन्होंने इसके लिए शुक्रवार को 50 शिकायतों की एक सूची तैयार की है। जिनमें दर्ज निस्तारित शिकायतों की हकीकत अब वह अपने स्तर से जानने के लिए शिकायत कर्ताओं से सीधे वार्ता करेंगे, जिससे जनता का सही तरीके से न्याय दिलाया जा सके।