फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth fell into Sharda canal in a state of intoxication, died

Hardoi News: नशे की हालत में शारदा नहर में गिरा युवक, मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth fell into Sharda canal in a state of intoxication, died
पिहानी। शारदा नहर के हरैया पुल के पास नहर में गिरे युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। इसके चलते नहर में गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी आशीष कुमार मिश्रा (28) नशे का लती था। शराब पीकर वह दिनभर इधर- उधर घूमता रहता था। गुरुवार की रात भी वह नशे की हालत में घूम रहा था। कुछ लोगों ने उसे शारदा नहर पुल के पास देखे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में वह नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। नहर में इन दिनों पानी नहीं है, जिसके चलते ऊंचाई से गिरने पर उसे गंभीर चोट आई। सुबह लोगों ने उसका शव पड़ा देखा। परिजनों के मुताबिक नशे की लत में आशीष ने एक बीघा खेत बेच दिया था, जिसका पूरा पैसा अभी नहीं मिला है। आशीष की पत्नी पुष्पा व एक पुत्री है। कोतवाली वेणी माधव त्रिपाठी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने व परिजनों की ओर तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed