फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BEO's investigation team recorded statements; security personnel remained deployed at the BRC.

Hardoi News: बीईओ के जांच टीम ने दर्ज किए बयान, बीआरसी पर तैनात रहे सुरक्षा कर्मी

Tue, 29 Sep 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
BEO's investigation team recorded statements; security personnel remained deployed at the BRC.
फोटो-43-संडीला बीआरसी पर मौजूद पुलिस बल संवाद । 
संडीला। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय टिमरूख के मामले में सोमवार को जांच टीम में ब्लॉक के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी के बयान दर्ज किए गए। शिक्षिका के मौत के बाद शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बीआरसी पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं शिक्षकों ने शिक्षिका के लखनऊ आवास पर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय टिमरूख में रसोईगैस पाइप में आग लगने से दो रसोइयां झुलस गई थी। इस मामले में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश त्रिपाठी पर परिजनों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक शाहीन बेगम को धमकाने का आरोप लगाया था। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उनको लखनऊ में उपचार चल रहा था। जहां पर रविवार को उनकी मौत हो गई। शिक्षिका के समर्थन पर शिक्षकों ने पूर्व में विरोध प्रदर्शन किया था। इसको देखते हुए सोमवार को बीआरसी परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। बीआरसी आने वाले शिक्षकों से पूछताछ की गई। वहीं, सोमवार को शाहीन बानो का अंतिम संस्कार लखनऊ के असियामऊ कब्रिस्तान में परिजनों ने कर दिया। जिसमें जनपद से शिक्षक और विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इनमें अनंत कुमार, देवेंद्र कुमार बाजपेयी, ब्लॉक अध्यक्ष, मो. हारून, शैलेंद्र मौर्या, मंत्री संडीला, दुर्गेश जायसवाल व नूरुल हसन, उपाध्यक्ष, अतुल द्विवेदी, शक्ति साहू, माधुरी और सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। सोमवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जांच के दौरान घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई गई।

फोटो-43-संडीला बीआरसी पर मौजूद पुलिस बल संवाद । 

फोटो-43-संडीला बीआरसी पर मौजूद पुलिस बल संवाद । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed