फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth from Hardoi will be able to showcase their talent in 56 disciplines.

Hardoi News: 56 विधाओं में प्रतिभा दिखा सकेंगे हरदोई के युवा

Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth from Hardoi will be able to showcase their talent in 56 disciplines.
हरदोई। आईटीआई, पॉलीटेक्निक और कौशल प्रशिक्षण से जुड़े युवाओं के लिए इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभा दिखाने का मौका है। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रतिभागियों के लिए 56 अलग-अलग कौशल विधाएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

इनमें ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, बेकरी, ब्यूटी थेरेपी, कारपेंट्री, कुकिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन टेक्नोलॉजी, हेयरड्रेसिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, ड्रोन, वेब टेक्नोलॉजी और वेल्डिंग जैसी विधाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए न्यूनतम उम्र 16 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकांश कौशल विधाओं में प्रतिभागी का जन्म एक जनवरी 2006 या उसके बाद होना चाहिए। वहीं क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल कंस्ट्रक्शन, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, वाटर टेक्नोलॉजी और डेंटल प्रोस्थेटिक्स समेत कुछ विधाओं में एक जनवरी 2003 या उसके बाद जन्मे अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। इच्छुक युवा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्किल इंडिया डिजिटल हब के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed