फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accurate information is essential for a safe abortion.

Hardoi News: सुरक्षित गर्भपात के लिए सही जानकारी जरूरी

Tue, 29 Sep 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accurate information is essential for a safe abortion.
हरदोई। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सुरक्षित और विधिसम्मत गर्भपात के कानूनी प्रावधानों और चिकित्सकीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवनाथ पांडेय ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित गर्भपात के लिए समाज में सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इससे महिलाएं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का सुरक्षित लाभ ले सकेंगी। बाल रोग विशेषज्ञ पंकज मिश्रा ने गर्भपात के कानूनी और चिकित्सकीय पहलुओं पर विस्तार से बताया। उन्होंने गैरकानूनी या असुरक्षित गर्भपात के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति आगाह किया। गोष्ठी में भ्रांतियां दूर करने और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को रिपोर्टिंग और अभिलेखीय प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed