फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 30 May 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
फोटो- 17- मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े मृतक अजीत के परिजन। संवाद
हरदोई। मझिला थानाक्षेत्र के बरखेड़ा निवासी युवक शुक्रवार शाम पड़ोसी गांव नेवादा में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे उल्टियां भी हो रही थीं। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बरखेड़ा निवासी अजीत (25) खेती-किसानी करता था। बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह परिवार समेत खेतों में काम करने गए थे। दोपहर में वापस घर पहुंचने पर अजीत घर में नहीं मिला। तलाश करने पर वह पड़ोसी गांव नेवादा में एक खेत में पड़ा मिला। उसे उल्टियां हो रहीं थीं। एंबुलेंस से उसे पहले सीएचसी पिहानी और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर शाम अजीत की मौत हो गई। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed