फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies due to vehicle collision, partner serious

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 25 Mar 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to vehicle collision, partner serious
माधौगंज (हरदोई)। नयागांव-माधौगंज रोड पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल है। उसे डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के क्योटी ख्वाजगीपुर निवासी गोलू (18) पुत्र मान सिंह और अखिलेश (19) पुत्र विष्णु नारायण बाइक से माधौगंज की तरफ आ रहे थे।
नयागांव माधौगंज रोड पर खंधेरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। अखिलेश का पैर कुचल गया।
उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पिता मान सिंह ने बताया कि गोलू लुधियाना में रहकर नौकरी करता था। होली पर घर आया था।
विज्ञापन

गोलू दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह अखिलेश के साथ अपनी बुआ के घर बघौली गया था। जहां से नयागांव पहुंचा और वहीं से लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed