फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man who went to in-laws' house for the first time after court marriage dies

Hardoi News: कोर्ट मैरिज के बाद पहली बार ससुराल गए युवक की मौत

Wed, 21 Aug 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to in-laws' house for the first time after court marriage dies
हरदोई। प्रेम-प्रसंग में कोर्ट मैरिज करने के बाद पहली बार ससुराल गए युवक का शव एक बाग में फंदे पर लटकता मिला। मृतक के भाई ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रथौला गांव निवासी गोविंद (26) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को वह रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के बौसरा गांव आया था। यहां उसकी पत्नी आरती देवी पहले से ही थी। मंगलवार सुबह गोविंद का शव गांव के बाहर एक बाग में रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी पर मृतक का भाई ओमकार गांव पहुंचा।
विज्ञापन

ओमकार ने बताया कि गोविंद दिल्ली में काम करता था। वहीं बौसरा निवासी ब्रज कुमार भी काम करता था। वहीं गोविंद की मुलाकात ब्रज कुमार की पुत्री आरती से हुई थी। अब से एक साल पहले आरती गोविंद के साथ चली गई थी और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों साथ में ही रह रहे थे। कुछ दिन पहले आरती मायके आई थी और सोमवार को गोविंद भी वहां गया था। इसके बाद उसका शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरसा थानाध्यक्ष अनेकपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed