फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man going to brother's in-laws dies in accident

Hardoi News: भाई की ससुराल जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Young man going to brother's in-laws dies in accident
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर बृहस्पतिवार शाम हो गई। गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के रजानीखेड़ा निवासी दीपक (24) खेती करता था। वह बाइक से अपने भाई विकास की कन्नौज में स्थित ससुराल जाने के लिए बृहस्पतिवार को बाइक से निकला था। अरवल थाना क्षेत्र के बरगदापुरवा गांव के पास दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दीपक को सांडी सीएचसी से हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed