{"_id":"5e5c01758ebc3ec54855d420","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp5479749166","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां कस्बे में रविवार सुबह खेत पर जाने के लिए निकले युवक का शव नहर किनारे पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
टड़ियावां कस्बा निवासी विवेक (22) पुत्र स्व. परमेश्वर अविवाहित था। वह तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई विनोद व विनीत गाजियाबाद में रहते हैं। वह मां पार्वती के साथ गांव में रहता था। रविवार सुबह विवेक फावड़ा लेकर खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में उसका शव गांव से गुजरी शारदा नहर के किनारे खेत में पेड़ में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकता मिला।
खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को विवेक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। एसओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।