फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women were linked to self-help groups to make them self-reliant.

Hardoi News: आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया

Mon, 26 Feb 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women were linked to self-help groups to make them self-reliant.
हरदोई। महिलाओं ने सभी क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा है।
विज्ञापन

गांधी भवन सभागार में सोमवार को भाजपा के शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आधी आबादी समाज में अपनी पहचान बना पाई है। महिला वैज्ञानिक, डॉक्टर और राजनैतिक क्षेत्र में अपना उदाहरण पेश कर रहीं हैं। पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने काहा कि प्रधानमंत्री मोदी व योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं देकर महिलाओं को लाभांवित किया है। संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिलाकर भाजपा ने बरसों पुरानी मांग पूरी की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा कि महिलाओं ने सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा पीके वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एसपी मौर्य, संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री इं. ओम वर्मा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मीडिया सह प्रभारी परेश गुप्ता, महेंद्र सोनी, मुकुल सिंह, पीयूष शुक्ला, महिला मोर्चा महामंत्री रीना गुप्ता, पारिशा तिवारी अनुराधा मिश्रा, श्वेता, रीता सिंह, नंदनी अवस्थी, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed