{"_id":"64f8b5691815fe182a0bac74","slug":"woman-shot-by-unknown-assailants-serious-hardoi-news-c-12-1-knp1080-394930-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अज्ञात हमलावरों ने महिला को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अज्ञात हमलावरों ने महिला को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। हरपालपुर कस्बे में प्राइवेट बस स्टाप के निकट मकान के पीछे खेत में कूड़ा डालने जा रही महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बाएं कंधे पर गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार को एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
मूल रूप से मल्लावां निवासी डा. सुरेश चंद्र कनौजिया पिछले लगभग 25 साल से हरपालपुर कस्बे में प्राइवेट बस अड्डे के सामने रहते हैं। मकान में ही वह क्लीनिक भी चलाते हैं। मंगलवार देर रात उनकी पत्नी निशा कनौजिया (52) मकान के पीछे की ओर खाली पड़े खेत में कूड़ा फेकने जा रही थी। इसी दौरान दरवाजे के पास छिपे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।
गोली बाएं कंधे में लगी और पार होकर दरवाजे में फंस गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंच गया। इसी बीच जानकारी होने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हॉयर सेंटर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने भी लिए।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी के निर्देश पर दोबारा फोरेंसिक टीम मौके पर गई और कुछ अन्य चीजों के भी नमूने लिए। पड़ोसियों से भी एसपी ने घटना के बारे में बात की। प्रभारी कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।