{"_id":"71d6e6cfdb7636d1225221a4e73589e4","slug":"who-will-save-them-from-the-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इनके करंट से कौन बचाएगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इनके करंट से कौन बचाएगा!
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगर में स्थित तमाम मोहल्लों में ट्रांसफार्मर तो रख
विज्ञापन
दिए गए, पर उनके चाराें तरफ सुरक्षा के लिए किसी तरह की कोई बैरीके डिंग
नहीं लगाई गई, जिससे यह ट्रांसफार्मर किसी वक्त भी किसी बड़ी दुर्घटना का
कारण बन सकते हैं। ये ट्रांसफार्मर आबादी के बीच ऐसी जगहों पर रखे हैं,
जहां से लोगों का आना जाना लगा रहता है।
मोहल्ला मंडई को ओर जाने वाले मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर के चाराें ओर किसी तरह की कोई बैरीके डिंग नहीं लगाई गई, जबकि यह ट्रांसफार्मर जिस जगह पर रखा हुआ है, वहां पर आने जाने को टेंपो और रिक्शा आदि वाहन खड़े रहते हैं और वाहन न होने पर सवारियां व उनके साथ होने वाले बच्चे भी यही खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं।
इसी तरह मानस नगर के पास रखे ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनों से खतरनाक तरीके से रखा हुआ है। इसके चारों तरफ कोई बाउंड्री आदि नहीं है, जबकि इसी जगह पर एक प्राइवेट स्कूल भी है। जहां पर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं और छुट्टी होने पर बच्चे खुले रखे ट्रांसफार्मर के पास से ही झुंड में तेजी से निकलते है।
उधर, आईआर इंटर कालेज के पास रखे ट्रांसफार्मर के चाराें ओर भी कोई बैरीकेडिंग नहीं है, जबकि कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इसी के पास से निकलते हैं। ऐसे में बच्चे कभी भी बिजली की चपेट में आ सकते हैं।
इस ट्रांसफार्मर से निकलने वाले तार भी बेतरतीब तरीके से पड़ोस में ही बने नाले के पानी से निकले हैं, जिस पर विद्युत विभाग का कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। इसी तरह नगर के अन्य मोहल्लों में भी ट्रांसफार्मर खतरनाक तरीके से बिना किसी बाउंड्री तथा बैरीकेडिंग के रखे हुए हैं।