{"_id":"667eeb0b29eca03dd40265bd","slug":"when-mother-scolded-her-for-talking-on-mobile-daughter-committed-suicide-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116314-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मां ने मोबाइल पर बात करने पर डांटा तो बेटी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मां ने मोबाइल पर बात करने पर डांटा तो बेटी ने लगा लिया फंदा
विज्ञापन
हरदोई। युवक से मोबाइल पर बातचीत किए जाने की जानकारी पर लुधियाना में रहने वाली मां ने बेटी को फोन पर ही डांट दिया। इससे नाराज होकर बेटी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पिछले दो माह से लुधियाना में अपने बड़े बेटे के साथ रहकर मजदूरी करती है। उसके पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। गांव में एक पुत्री और एक पुत्रा रहता है। महिला के गांव में रहने वाले पुत्र के मुताबिक उसकी बहन (17) किसी युवक से मोबाइल पर बात करती थी। इसका पता चलने पर शुक्रवार सुबह ही पुत्र ने मां को फोन पर इस बारे में जानकारी दी।
मां ने बेटी को इस बात पर फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर किशोरी ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास की-पैड वाला फोन बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किशोरी किसी युवक से बात करती थी। इसलिए उसको शुक्रवार को डांट पड़ी थी। इसी से नाराज होकर उसने खुदकुशी की है।