{"_id":"67d708df1c097ad2ef01e491","slug":"wheat-procurement-will-begin-from-today-at-government-procurement-centres-open-market-price-is-a-challenge-for-government-procurement-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128274-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरकारी क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद, खुले बाजार का भाव सरकारी खरीद के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरकारी क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद, खुले बाजार का भाव सरकारी खरीद के लिए चुनौती
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू हो जाएगी। खरीद के लिए जिले भर में 130 केंद्र बनाए गए हैं।
गतवर्ष की अपेक्षा सरकारी खरीद के लिए गेहूं के न्यूनतम मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बार गेहूं का मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खुले बाजार में गेहूं अभी से 2800 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर खरीद होना बड़ी चुनौती है।
हर वर्ष गेहूं और धान की सरकारी खरीद कराई जाती है। सरकारी खरीद के लिए विभिन्न सरकारी क्रय एजेंसियों के क्रय केंद्र भी खोले जाते हैं। इस बार गेहूं की खरीद के लिए 17 मार्च से 15 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए कुल 130 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकारी खरीद का लक्ष्य फिलहाल घोषित नहीं हुआ है, लेकिन विपणन विभाग ने नोडल एजेंसी होने के कारण खरीद की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शासन ने 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद का मूल्य तय किया है, लेकिन खुले बाजार में अभी से ही गेहूं का भाव चढ़ा हुआ है। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर गेहूं की बहुत ज्यादा खरीद होने की उम्मीद और गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।
पिछले तीन सालों से नहीं पूरा हो रहा गेहूं खरीद का लक्ष्य
गेहूं खरीद का लक्ष्य जनपद में पिछले तीन साल से पूरा नहीं हो पा रहा है। पिछले साल गेहूं का सरकारी मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन खुले बाजार में गेहूं 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था। इसकी वजह से सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। वर्ष 2024-25 में 1.81 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य था, लेकिन इसके सापेक्ष 14,721 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद ही हो पाई थी। वर्ष 2023-24 में 1.81 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 1562 मीट्रिक टन और वर्ष 202-23 में 2104 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई थी। तब भी खुले बाजार में भाव अधिक होने के कारण क्रय केंद्र गुलजार नहीं हुए थे।
विज्ञापन
309 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में है गेहूं की फसल
विपणन विभाग के मुताबिक जनपद में गेहूं की फसल 309.446 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में है। सर्वे के मुताबिक प्रति हेक्टेयर में 43.29 क्विंटल गेहूं के उत्पादन की उम्मीद है।
किस क्रय एजेंसी के कितने केंद्र हैं जिले में
एजेंसी क्रय केंद्रों की संख्या
खाद्य विभाग 43
पीसीएफ 39
पीसीयू 28
भारतीय खाद्य निगम 11
यूपीएसएस 04
मंडी समिति 05
जनपद में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देशों के मुताबिक 17 मार्च से खरीद शुरू हो जाएगी। हालांकि, शुरुआती कुछ दिनों में गेहूं की आवक कम रहेगी, लेकिन बाद में आवक बढ़ने पर क्रय केंद्रों पर किसान आएंगे। सरकार की मंशा है कि कम से कम 2425 रुपये प्रति क्विंटल का भाव किसानों को जरूर मिले। -निहारिका, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी