{"_id":"6929ef83a945b5b846004544","slug":"we-will-not-allow-any-voters-name-to-be-deleted-wrongly-dheeraj-gurjar-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-141057-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत ढंग से नहीं कटने देंगे किसी मतदाता का नाम : धीरज गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत ढंग से नहीं कटने देंगे किसी मतदाता का नाम : धीरज गुर्जर
विज्ञापन
फोटो-50-बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर। संवाद
- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
- आरोप : बीएलओ की कार्यशैली को लेकर आ रहीं आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसीहरदोई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा है कि एसआईआर पर कांग्रेस की पैनी नजर है। किसी भी मतदाता का नाम गलत ढंग से नहीं कटने दिया जाएगा। एसआईआर में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दूर कराएंगे। उन्होंने दावा किया कि बीएलओ की कार्यशैली को लेकर लगातार आपत्तियां आ रही हैं।
नघेटा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए धीरज गुर्जर ने कहा कि एसआईआर को लेकर बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि गणना फार्म भरने में तमाम समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में भाजपा के वोट चोरी को लेकर आवाज उठाई है। भाजपा बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एसआईआर को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी और प्रमोद सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि एसआईआर में सभी कार्यकर्ता सक्रियता से जिम्मेदारी निभाएं। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे। बैठक में शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, ज्ञानेश शुक्ला, सचिन रावत, सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार, अजय सिंह, डॉ. राजीव सिंह, मिथलेश सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे।