{"_id":"57433ec94f1c1b6101690b5f","slug":"wall-collapse-child-deaths-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से बच्चे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से बच्चे की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 23 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
डाक्टरों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। शहर के नरपतपुरवा मोहल्ले में सोमवार सुबह दीवार ढहने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। एक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई जबकि दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव नरपतपुरवा में सोमवार सुबह करीब सात बजे बच्चे गली में खेल रहे थे। सुबह से मौसम का रुख बदला था, हवा के तेज झोंके चल रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के अमरनाथ की पक्की दीवार ढह गई। अवनीश (7) पुत्र राम सागर, मुकेश (15) पुत्र कमलेश और श्रवण (12) पुत्र अमरनाथ मलबे में दब गए। लोगों ने आनन फानन में मलबा हटाकर बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
गंभीर हालत के कारण डाक्टरों ने तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अवनीश की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों के परिजनों से जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पांच भाइयों में चौथे नंबर का अवनीश कक्षा पांचवीं का छात्र था।
विज्ञापन