फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Villagers outraged over replacement of 33 kV line at electrical substation.

Hardoi News: विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन बदलने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 10 Sep 2026 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over replacement of 33 kV line at electrical substation.
फोटो-40-अवर अभियंता को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद 
बेहंदर। विद्युत उपकेंद्र तेरवा दहिगवां पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिजली कटौती अधिक होने पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपकेंद्र की आपूर्ति दूसरे प्रेषण केंद्र से करने पर नाराजगी जताई और पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

33 केवीए विद्युत उपकेंद्र तेरवा दहिगवां के अवर अभियंता राम कृपाल को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीण लियाकत अली, राणा प्रताप, सुषमा देवी, मो, गयास, धनंजय, अर्जुन वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली कटौती बढ़ गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बिजली न आने से भीषण गर्मी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति पहले कछौना से होती थी तब बिजली सही आती थी। अब उसको प्रेषण खंड मल्लावां से जोड़ दिया गया है। इससे अघोषित कटौती बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान एक सप्ताह में न हुआ तो विरोध तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई लाइन से आ रही समस्या, बेहतर होगी आपूर्ति, सही मिलेगा वोल्टेज
33 केवीए तेरवा दहिगवां की आपूर्ति 132 केवीए संडीला से हो रही थी, जो कछौना होकर जाती थी। इस लाइन पर दो उपकेंद्र जुड़े हुए थे। मल्लावां के बीकापुर में 220 केवीए का उपकेंद्र शुरू हो गया है। इस कारण दूरी कम करने और बेहतर आपूर्ति के लिए 33 केवीए उपकेंद्र दहिगवां को 220 केवीए मल्लावां से जोड़ दिया गया है। अब 33 केवीए लाइन पर सिर्फ एक ही उपकेंद्र है। इससे क्षेत्र में 33 केवीए लाइन ट्रिप कम होगी और 220 केवीए से लाइन आने से वोल्टेज भी बेहतर होगा। अभी दो माह लाइन शुरू किए हुए हैं। इसलिए नई व्यवस्था के कारण समस्या आ रही है। -मो. सउद, अधिशासी अभियंता, प्रेषण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed