फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Son-in-law and mother-in-law on a motorcycle killed after being hit by a tractor on Hardoi-Sitapur road

यूपी: हरदोई सीतापुर मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सास-दामाद की मौत, हादसे के बाद भाग निकला आरोपी

Fri, 11 Sep 2026 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 03:40 AM IST
सार

सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दामाद को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़ भाग निकला।

विज्ञापन
UP: Son-in-law and mother-in-law on a motorcycle killed after being hit by a tractor on Hardoi-Sitapur road
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई सीतापुर मार्ग पर शहबादपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार सास और दामाद को टक्कर मार दी। सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दामाद को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़ भाग निकला। हादसा इतना भीषण था की दामाद का एक हाथ कटकर घटनास्थल पर 30 मीटर दूर जा गिरा।

विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी सुरजीत (25) दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी सास सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी (45)भी दिल्ली में ही काम करती थी।बीते सोमवार को ही सभी लोग दिल्ली से आए थे। बृहस्पतिवार को सुरजीत बाइक से गुड्डी को लेकर दवा दिलाने हरदोई गए थे।गुड्डी की बहन मीना टाडियावां में है।  
विज्ञापन


दवा लेने के बाद सुरजीत और गुड्डी रात में टाडियावां जा रहीं थीं। इस दौरान हरदोई सीतापुर मार्ग पर शाहाबादपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बाइक सवार सास और दामाद की उछल कर दूर जा गिरे। गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि गंभीर हालत में सुरजीत को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां  चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भटक कर पहुंच गए मौत के रस्ते पर
टड़ियावां जाने के लिए हरदोई सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल के पास से ही रास्ता है। बाइक सवार सुरजीत रात होने के कारण रास्ता भटक गया पल के आगे से मोड़ने की जगह वह सीतापुर रोड पर सीधे चला गया।इसी दौरान शहबादपुर के पास हादसा हो गया और सुरजीत व उसकी सास गुड्डी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed