फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unplanned planning, tender for construction of drains has not been done yet

Hardoi News: अनियोजित प्लानिंग, नाला-नाली बनवाए जाने के लिए अभी नहीं हो पाई निविदा

Thu, 14 May 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Unplanned planning, tender for construction of drains has not been done yet
फोटो-25- बाबा मंदिर से सर्कुलर रोड जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद
हरदोई। शहरवासियों को इस बरसात में भी जलभराव की समस्या से जूझना होगा। इसे अनियोजित प्लानिंग कहें या फिर जिम्मेदारों की लापरवाही। बहरहाल कुछ भी हो जब मानसून आने में बमुश्किल सवा महीना बचा है तब नगरीय निकाय को नाला-नाली बनवाए जाने की याद आई है। करीब दो करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर शहर में नाला-नालियों को बनवाया जाएगा। इसकी निविदा की प्रक्रिया 29 मई को पूरी होगी।
विज्ञापन

मानसून करीब है। नगरीय निकाय की तरफ से जलनिकासी के इंतजाम कराए जा रहे हैं। वैसे तो नाला-नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है लेकिन नवनिर्माण के लिए अब निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। शहर के मोहल्ला बाबा मंदिर व रामनगरिया में वाजपेयी चौराहे से सर्कुलर रोड तक कवर्ड नाले के सुदृढ़ीकरण का काम कराया जाना है।
विज्ञापन

इस काम पर 1,58,66,076 रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे ही वार्ड संख्या-4, 8 और 12 में नाली बनवाए जाने का काम कराया जाना है। इस पर 15,09,020 रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि शहर में विभिन्न स्थानों पर नाली बनवाए जाने के साथ ही पहले से बनीं नालियों के सुदृढ़ीकरण का काम कराया जाना है। इन कामों के लिए निकाय ने 26,80,172 रुपये खर्च किया जाना प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय ने इन कामों के लिए कुल 20,00,55,268 रुपये खर्च किया प्रस्तावित किया है। इन कामों के लिए निकाय की तरफ से सात मई को निविदा का प्रकाशन कराया गया। निविदा प्रक्रिया 29 मई तक पूरी की जानी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कब अनुबंध होगा और कब काम शुरू और पूरा हो पाएगा जबकि 21 जून से आद्रा नक्षत्र लगते ही बरसात का मौसम शुरू हो जाता है।
---
29 मई के बाद 120 दिन में पूरे कराने होंगे काम
नगरीय निकाय ने निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम पूरा कराने के लिए 120 दिन की समयसीमा दी है। ऐसे में 29 मई को प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी 21 जून से पहले-पहले काम होना संभव नहीं है। 120 दिन में काम पूरा कराने की समयावधि से बरसात के दिनों में काम आधा-अधूरा ही हो पाएगा और लोग नघेटा रोड व आवास विकास कॉलोनी में पिछले साल की भांति निर्माणाधीन नालों की मिट्टी और जलभराव से होकर गुजरेंगे।

---
मोहल्ला रामनगरिया, बाबा मंदिर में कवर्ड नाला बनवाए और सुदृढ़ीकरण के काम के साथ ही शहर के अंदर मोहल्लों के नाला-नालियों के सुदृढ़ीकरण की निविदा की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। नियमों के मुताबिक, निविदा प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। निविदा होने के बाद ही चयनित फर्म के माध्यम से काम कराया जा सकेगा। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed