फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UNICEF team will take stock in Sandila today

Hardoi News: संडीला में यूनीसेफ की टीम आज लेगी जायजा

Fri, 05 Jan 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
UNICEF team will take stock in Sandila today
हरदोई। बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का यूनीसेफ की टीम जायजा लेगी। टीम आकांक्षात्मक विकास खंड संडीला में भ्रमण कर अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को देगी। यूनीसेफ की टीम के साथ शासन से नामित तीन अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंडों में संडीला भी शामिल है। संडीला में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के लिए विभिन्न विभागों के कामों को परखने के लिए यूनीसेफ की टीम भ्रमण करेगी। टीम के जनपद भ्रमण के संबंध में विशेष सचिव प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने यहां के अधिकारियों को पत्र जारी किया है। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि नियोजन विभाग से टीम के आने की जानकारी मिली है। टीम में शासन स्तर से अपर निदेशक अरविंद कुमार वर्मा, शोध अधिकारी डॉ. शांतनु व्यास व सहायक सांख्यिकीय अधिकारी कुलदीप सिंह को नामित किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि सीएमओ, पीडी, डीपीआरओ, एलडीएम, डीएचओ, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, आईटीआई प्राचार्य, बीएसए, डीपीओ, डीआईओएस, सीवीओ सहित 14 विभागों के अधिकारियों को सभी सूचना सहित विकास खंड कार्यालय पर पांच जनवरी को उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed