{"_id":"68dd6ae3d89d6893ad080020","slug":"two-pairs-of-trains-that-were-closed-due-to-floods-in-jammu-have-resumed-operations-hardoi-news-c-213-1-hra1004-138253-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जम्मू में आई बाढ़ से बंद दो जोड़ी ट्रेन का फिर शुरू हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जम्मू में आई बाढ़ से बंद दो जोड़ी ट्रेन का फिर शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन
हरदोई। बीती 26 अगस्त को जम्मू में आई बाढ़ और भूस्खलन में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया था। करीब 10 दिन बाद नियमित ट्रेनें तो शुरु हो गईं लेकिन साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन बंद था। अब रेलवे ने उन ट्रेनों को फिर शुरू कर दिया है। इनमें हरदोई स्टेशन पर रुकने वाली दो जोड़ी ट्रेन भी शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर में इस बार लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई और वैष्णो देवी कटरा समेत कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ था। इस वजह से सड़क और रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। रेल यातायात का आलम तो यह था कि 26 अगस्त के बाद से करीब 10 दिनों तक रेल यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। हरदोई स्टेशन से रुक कर जाने वाली नियमित ट्रेन 13151-52 सियालदह एक्सप्रेस और साप्ताहिक ट्रेन 12469-70 कानपुर जम्मूतवी सुपरफास्ट और ट्रेन 15651-52 गुवाहाटी जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस बंद कर दी गई थी।
सियालदह एक्सप्रेस के बाद अब अक्तूबर से अन्य दो साप्ताहिक ट्रेनें फिर से संचालित की जा रही हैं। वरिष्ठ मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दो अक्तूबर से ट्रेन 12470 जम्मूतवी से सफर शुरू करेगी और ट्रेन 12469 तीन अक्तूबर को कानपुर से रवाना होगी। ट्रेन 15651 गुवाहाटी से छह अक्तूबर को और ट्रेन 15652 आठ अक्तूबर को जम्मूतवी से चलेगी।