{"_id":"6a7b62e713102f2865038410","slug":"two-constables-from-the-dehat-kotwali-suspended-for-not-patrolling-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-154674-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गश्त न करने वाले देहात कोतवाली के दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गश्त न करने वाले देहात कोतवाली के दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पोहकरपुरवा में शनिवार रात पांच मकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया। गश्त न करने के आरोप में संबंधित क्षेत्र के दो सिपाहियों को एसपी अशोक कुमार मीणा ने सोमवार रात निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी एसपी ने दिए हैं।
पोहकरपुरवा में शनिवार रात चोरों ने पांच बंद मकानों को निशाना बनाया था। पांचों मकानों से कुल 35 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। चोरों ने छठे मकान में भी चोरी की कोशिश की थी लेकिन दरवाजा न खुलने पर यह लोग बाहर से कुंडी डालकर चले गए थे। जानकारी पर सीओ सिटी अजीत चौहान ने मौके पर जाकर जांच की थी।
साथ ही पीड़ितों से पूछताछ की थी। घटना होने पर एसपी एके मीणा ने भी नाराजगी जताई थी। जांच के दौरान पता चला कि संबंधित क्षेत्र के सिपाही नीलेश अहिरवार और मनोज सिंह गश्त पर नहीं गए थे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही न करें।