{"_id":"67a395deec8e0e89f900b0b9","slug":"traveling-from-hardoi-to-lucknow-will-be-pleasant-by-electric-bus-hardoi-news-c-213-1-hra1004-126427-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इलेक्ट्रिक बस से सुहाना होगा हरदोई से लखनऊ का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इलेक्ट्रिक बस से सुहाना होगा हरदोई से लखनऊ का सफर
विज्ञापन
हरदोई। यात्रियों को सहूलियत देने के लिए परिवहन विभाग अब हरदोई से लखनऊ के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों के संंचालन को मंजूरी मिल गई है। बसों का संचालन कराने के लिए स्थानीय बस स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था भी नियुक्त की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के अंतर्गत केंद्र सरकार ने जिले में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने के लिए मंजूरी दे दी है। वैसे इलेक्ट्रिक बस का संचालन लखनऊ से संडीला के बीच कराया जा रहा है, लेकिन संडीला के आगे अभी तक बसें नहीं आ रही हैं। अब मंजूरी मिलने के बाद बसों का संचालन संडीला से आगे हरदोई तक कराया जा सकेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 50 बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें पहले चरण में लखनऊ से संडीला के बीच बसें चलाई जाएंगी और इसके बाद अन्य रूटों पर बसों का संचालन होगा।
वातानुकुलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए धनराशि भी निर्धारित हो गई है। एक बस पर करीब डेढ़ करोड़ व्यय होंगे। इससे कुल 50 बसों पर करीब 62.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम के सेवा प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। रोडवेज डिपो परिसर में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी कराया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए बेंगलुरु की मोबिलिटी सॉल्यूशंस कंपनी को नामित किया गया है।