{"_id":"6999edbec2d97c09a0015ccb","slug":"transport-corporation-will-make-the-journey-easier-on-holi-additional-buses-will-run-for-delhi-hardoi-news-c-213-1-hra1004-145319-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: होली पर परिवहन निगम राह करेगा आसान, दिल्ली के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: होली पर परिवहन निगम राह करेगा आसान, दिल्ली के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
फोटो-03- रोडवेज बस स्टेशन। संवाद
हरदोई। होली पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों को बस अड्डों पर घंटों इंतजार न करना पड़े इसके लिए निगम ने दिल्ली से जिले के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के लिए हरदोई डिपो से अतिरिक्त 30 बसों को 28 फरवरी से सड़क पर उतार दिया जाएगा।
त्योहार पर यात्रियों को सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा दिए जाने के क्रम में वृहद स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके अंतर्गत दिल्ली के आनंद विहार, कौशांबी और गाजियाबाद बस स्टेशन पर जिले के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के लिए अभी 40 बसें संचालित हो रही हैं।
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 28 फरवरी से नौ मार्च तक 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बताया कि इस दौरान निगम के संचालन की आय में अधिक वृद्धि के उद्देश्य से पूर्व की भांति विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। इसके अलावा, नोएडा और गाजियाबाद के डिपो को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि सवारी बढ़ने पर तुरंत बसों की संख्या बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
यात्रियों की सहायता और बसों के सुचारू संचालन के लिए निगम ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। यहां से बसों की लोकेशन और यात्रियों की संख्या की निगरानी की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि हरदोई डिपो में इस अवधि के दौरान डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी के निर्देशन में वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार पांडेय और आरके मौर्या को जिम्मेदारी दी गई है ताकि किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक पाई जाती है तो वहां तत्काल अतिरिक्त बसें भेजी जा सकें।