फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three student got success in jee advance

जेईई में सफल हुए होनहार अब बनेंगे इंजीनियर

Mon, 05 Oct 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
three student got success in jee advance
हरदोई। जेईई एडवांस के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिले के तीन मेधावियों ने इसमें सफलता पाई है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी निवासी प्रशांत गुप्ता ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है। प्रशांत को 2795वीं रैंक मिली है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा 95 फीसदी अंकों के साथ शहर के सेंट जेम्स स्कूल से पास की थी और इंटर कोटा से किया था।
मल्लावां के महमदपुर निवासी सौरभ कुमार ने पहले ही प्रयास में 872वीं रैंक (अनुसूचित जाति वर्ग) में पाई है। एसडीएलवीएसआईसी ईश्वरपुर साई से इंटरमीडिएट की परीक्षा 86.40 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण कर उन्होंने जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया था। उनके पिता जगन्नाथ प्रसाद मल्लावां के बीएन इंटर कालेज में शिक्षक हैं, जबकि मां मालती देवी गृहिणी हैं। मूल रूप से वह अंबेडकर नगर जनपद के ग्राम मदरहा पोस्ट जलालपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कौशलपुरी निवासी देवांग मिश्रा को जेइई एडवांस में 3679वीं रैंक मिली है। देवांग ने हाईस्कूल की परीक्षा सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 98 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। तब उन्होंने सीबीएसई में जनपद में टॉप किया था, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा कोटा से 95 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। देवांग के पिता धनेश कुमार मिश्रा स्वास्थ्य विभाग में पर्यवेक्षक हैं, जबकि मां पूजा मिश्रा गृहिणी हैं। वह मूल रूप से शाहजहांपुर रोड स्थित ग्राम कोर्रिया के निवासी हैं। देवांग सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, माता पिता और गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed