फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three pairs of passenger trains will be closed from today due to fog

Hardoi News: कोहरे के चलते आज से बंद हो जाएंगी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन

Sat, 30 Nov 2024 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Three pairs of passenger trains will be closed from today due to fog
हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुककर जाने वाली कई ट्रेेनें एक दिसंबर से प्रभावित हो जाएंगी। कोहरे के कारण रविवार से तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें यानी छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 12 ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए गए हैं। पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से दैनिक यात्रियों के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोहरे के कारण मुरादाबाद मंडल की हरदोई से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी तीन माह के लिए रद्द कर दी गई हैं। वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि लखनऊ और शाहजहांपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04319 और 04320 पैसेंजर, लखनऊ और बालामऊ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04355 और 04356 पैसेंजर और बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04305 को 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से बालामऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 04306 को दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 13019 और 13020, अवध आसाम एक्सप्रेस 15909 और 15910, बनारस देहरादून जनता एक्सप्रेस 15119 और 15120, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15127 और 15128, टनकपुर से सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 15074 और 15075, बरेली से चलकर सिंगरौली जाने वाली 15076 और 15077 त्रिवेणी एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed