फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three days after a dispute with her mother-in-law, the married woman committed suicide by hanging herself

Hardoi News: सास से विवाद के तीन दिन बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 05 Jul 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three days after a dispute with her mother-in-law, the married woman committed suicide by hanging herself
सांडी। मामूली विवाद के बाद तीन दिनों से सास से बोलचाल बंद होने से आहत विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रसूलपुर गोवा गांव में शनिवार सुबह हुई घटना से परिजन सकते में आ गए। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटका देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रसूलपुर गोवा निवासी विजय की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी शिवानी (30) के साथ 12 मई 2019 को हुई थी। विजय खेती करता है। विजय के मुताबिक वह अपने तीन साल के पुत्र हर्षित के साथ शुक्रवार रात छत पर सोया था। शनिवार सुबह जागकर नीचे गया, तो घर के बरामदे में शिवानी साड़ी के फंदे से लटक रही थी। उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि तीन दिन पहले शिवानी का विवाद उसकी मां (सास) के साथ हो गया था। जवाब देने की वजह से विवाद हुआ था। इसके बाद शिवानी अपना खाना अलग बना रही थी। इसी को लेकर उसने खुदकुशी की है। मृतका की मां सावित्री ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed