फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   This Lok Sabha election will decide the future of 50 years: Manish Shukla

50 वर्षों का भविष्य तय करेगा यह लोकसभा चुनाव : मनीष शुक्ला

Fri, 03 May 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
This Lok Sabha election will decide the future of 50 years: Manish Shukla
माधौगंज। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र का भाजपा का युवा सम्मेलन शुक्रवार को रूदामऊ के मां जक्खा देवी मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव आने वाले 50 वर्षों का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का विकास कर समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है। भारत आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित की गई योजनाओं से बिचौलियों का दखल खत्म हो चुका है। सीधे लाभार्थी के खाते में ही लाभ की राशि जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि 13 मई को मतदान होगा। इसी दिन युवा शक्ति की परीक्षा है। विधायक आशीष सिंह आशू ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्याें का उल्लेख किया और डबल इंजन की सरकार को तेज रफ्तार देने के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता अभय शंकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, नवल माहेश्वरी, बिलग्राम ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह, जितिन पटेल, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्य अतिथि मनीष शुक्ला का स्वागत करने के लिए मंच पर चढ़ गई। इस दौरान टेंट की मेजों से बने मंच के एक तरफ का हिस्सा टूट गया। इस दौरान कई कार्यकर्ता गिर पड़े। आनन फानन सभी उठकर मौके से निकल गए।

युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय को शामिल होना था। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने इसका प्रचार-प्रसार भी खूब किया था। संगठन के लोगों ने भी तैयारी की थी, लेकिन संजय राय कार्यक्रम में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed