फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lal Bahadur Shastri and GGIC dominate the yoga competition

Hardoi News: योगासन प्रतियोगिता में लालबहादुर शास्त्री व जीजीआईसी का दबदबा

Mon, 14 Sep 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lal Bahadur Shastri and GGIC dominate the yoga competition
फोटो-33- योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत&n
फोटो-33- योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत क्रीड़ा सचिव
विज्ञापन


- कुन्दौली के नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई जनपदीय योगासन प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज कुन्दौली में सोमवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज व जीजीआईसी का दबदबा रहा।

प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज हरदोई, आरआर इंटर कॉलेज, श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी, श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिहानी, नारायण बालिका पब्लिक इंटर कॉलेज जगदीशपुर और नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज कुन्दौली के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका हेमा सिंह, मैना गुप्ता और मीनू वर्मा ने निभाई। जिला क्रीड़ा सचिव रामदयाल ने सभी अतिथियों, प्रधानाचार्यों, निर्णायकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।धर्मराज, अनुज यादव, सचिन कुमार, दिव्यांश प्रशांत, आर्या, इच्छा, खदीजा, सविता पाल और अनुष्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने पाया स्थान :
बालक वर्ग अंडर-14 में लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज प्रथम व राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग अंडर-17 में श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी ने प्रथम व लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ने द्वितीय,बालक वर्ग अंडर-19 में लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज प्रथम व श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी ने द्वितीय,बालिका वर्ग अंडर-14 में श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज हरदोई प्रथम व नारायण बालिका पब्लिक इंटर कॉलेज जगदीशपुर द्वितीय,बालिका वर्ग अंडर-17 में नारायण बालिका पब्लिक इंटर कॉलेज जगदीशपुर ने प्रथम व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग अंडर-19 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed