{"_id":"6aa83aa60ba6d4e62c0269c7","slug":"priyansh-wins-silver-in-table-tennis-adds-to-his-pride-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156645-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टेबल टेनिस में प्रियांश ने रजत जीत बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टेबल टेनिस में प्रियांश ने रजत जीत बढ़ाया मान
विज्ञापन
फोटो- 23- रजत पदक विजेता प्रियांश। स्रोत: स्वयं

-फर्रुखाबाद के कायमगंज में आयोजित हुई प्रतियोगिता
-नॉकआउट टूर्नामेंट में हासिल किया दूसरा पायदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कायमगंज के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आयोजित नॉक आउट टेबल टेनिस टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ी ने रजत पदक जीता है। जेसीज कायमगंज ग्रेटर की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी खिलाड़ी के दूसरा पायदान पर आने पर आयोजकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया है।
नॉकआउट टूर्नामेंट में हरपालपुर क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी प्रियांश कुमार ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी कौशलता का परिचय दिए। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांश केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में अध्ययनरत हैं। वह प्राथमिक विद्यालय बरनई चतरखा, सांडी के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार के भाई हैं। पढ़ाई के साथ प्रियांश की खेलों में भी विशेष रुचि है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने प्रियांश और स्वर्ण पदक विजेता फर्रुखाबाद निवासी कार्तिकेय तिवारी को नकद धनराशि, शील्ड और प्रमाणपत्र दिए। आयोजक जेसी अभिषेक माहेश्वरी, जेसी प्रतीक राज कौशल, जेसी अनूप अग्रवाल और जेसी अक्षत रस्तोगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनकी उपलब्धि पर कॉलेज प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, कोच डॉ. यशवंत सिंह राठौर, कक्षाध्यापक रमेश कुमार, शिक्षिका पारुल स्वर्णकार व किरन वर्मा आदि ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।