{"_id":"667eebbee58214cee00a5eb2","slug":"there-is-no-good-behavior-in-government-offices-hardoi-news-c-213-1-hra1001-116304-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरकारी कार्यालयों में नहीं होता अच्छा व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरकारी कार्यालयों में नहीं होता अच्छा व्यवहार
विज्ञापन
हरदोई। सात कुमाऊ रेजीमेंट लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में शिविर लगाया। पूर्व सैनिकों ने सरकारी कार्यालयों में अच्छा व्यवहार न किए जाने का मुद्दा उठाया। जिले में सैनिकों के कल्याण के लिए कैंटीन की स्थापना कराए जाने की मांग रखी।
सात कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार गोकुल सिंह, हवलदार रामवीर, रामनिवास और राकेश ने शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना। पूर्व सैनिकों ने कैंटीन स्थापित कराने की मांग रखी। सरकारी कार्यालयों में पूर्व सैनिकों को उचित सम्मान और समय से समस्या समाधान न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि दूसरे प्रांतों से जारी शस्त्र लाइसेंस दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया कराई जाए। शहीदों के नाम पर मार्गों का नामकरण और शहीद द्वार बनवाए जाएं। सूबेदार गोकुल सिंह ने समस्याओं को राज्य मुख्यालय पर रखकर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने पूर्व सैनिकों को पेंशन, जीवन प्रमाण पत्र सहित अन्य जानकारियां दीं। शिविर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा, हरदोई पूर्व सेनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री, वरिष्ठ सहायक अजय सिंह, सत्यराम सिंह, वीरपाल सिंह, उमेश कुमार, महेंद्र कुमार, राम गोपाल वर्मा, मदन मोहन अवस्थी, देवेश अवस्थी, राजीव कुमार, लालाराम हरीराम सिंह, आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।