{"_id":"69c6d9ab8e3fe023e0680493f7e122e8","slug":"the-world-s-largest-constituency-bjp-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विश्व की सर्वाधिक जनाधार वाली पार्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विश्व की सर्वाधिक जनाधार वाली पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा
विज्ञापन
कि भाजपा विश्व की सर्वाधिक जनाधार वाली पार्टी बन गई है। उन्होेंने कहा
कि कार्यकर्ता महाअभियान चला पार्टी के हर सदस्य की चौखट पर जाएंगे। वह
सोमवार को भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत
में कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगभग 10 करोड़ सदस्य बनाने के बाद मई, जून और जुलाई में पार्टी ग्राम, ब्लाक, तहसील, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त करेगी।
कहा कि किसानों की दैवी आपदा में फसल नष्ट होना सबसे गंभीर समस्या है लेकिन प्रदेश सरकार नुकसान का सही आकलन तक नहीं करा पा रही। सभी जनपदों के डीएम लेखपालों पर निर्भर हैं।
लेखपाल बिना सुविधा शुल्क सही नुकसान दर्ज नहीं करते। अगले माह से किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने की मायावती की टिप्प्पणी पर कहा कि जब वे सत्ता में थीं तब किसानों का भला नहीं कर पाईं। आजम खां के बारे में कहा कि वे अपनी पार्टी के ही नेताओं से पीड़ित हैं, इसलिए भागने की कोशिश में हैं।
कहा कि सुकन्या योजना में किसी भी जाति, धर्म, भाषा का भेदभाव नहीं, जबकि सपा सरकार केवल अल्पसंख्यकों के लिये ही काम कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र तिवारी, डॉ. अनु गुप्ता, भोला शुक्ला, पंकज शुक्ला, अमित सिंह, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, विशुनदयाल शुक्ला, प्रेमबाबा, संतोष अस्थाना, मौलश्री शुक्ला, अजय बागी, सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे।