फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The upliftment of the Pasi society by the hard work of the youth '

समाज के उत्थान को शिक्षा मंत्री ने एक माह का वेतन दिया दान

Sun, 01 Dec 2019 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
The upliftment of the Pasi society by the hard work of the youth '
हरदोई में गरीबपुरवा में जननायक मदारी पासी जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित मेधावी सम्मान समार - फोटो : HARDOI
जननायक मदारी पासी जागृति मंच के तत्वावधान में रविवार को हरीराम पब्लिक विद्यालय गरीबपुरवा में पासी सम्मेलन और मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी ने समाज के 140 मेधावियों को सम्मानित किया। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा व जागरुकता के अभाव में समाज कुछ पिछड़ा हुआ था लेकिन अब युवाओं के कठिन परिश्रम से इसका उत्थान हुआ है।
इस जनपद में ही मदारी पासी जागृति मंच की ओर से संचालित नि:शुल्क कोचिंग ने कई युवाओं का भविष्य संवारा है। विशिष्ट अतिथि राजेश्वरी देवी ने भी पासी समाज को प्रगति के लिए उत्साहित किया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार व अन्य सदस्यों ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अवनींद्र कुमार, रामदास वर्मा, मनोज कुमार, अखिलेश वर्मा, जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पासी समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी ने अपना एक माह का वेतन समाज की ओर से चल रही नि:शुल्क कोचिंग के लिए दान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उन्हें बताया गया है कि संस्थान अब तक 152 युवाओं को तैयारियां करवाकर कई विभागों में नौकरियां प्रदान करवा चुका है। इसलिए वह एक माह का वेतन दान करतीं हैं। मंच से अपेक्षा करतीं हैं कि इस राशि से वह पुस्तकालय स्थापित करें व बेहतर प्रतियोगी पुस्तकों का संग्रह रखें।

नशा मुक्ति के लिए कार्य करने वाले 50 समाजसेवी सम्मानित
पासी समाज के ही 50 ऐसे समाजसेवी जो नशामुक्ति के लिए कार्य करते हैं, उनको भी प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया।
हैदराबाद व हरदोई में हुई दुष्कर्म की घटनाओं पर प्राविधिक मंत्री ने कहा कि अपराध पिछली सरकारों में ज्यादा हुए है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को चुस्त रखा गया है। यदि कहीं अपराध हुए हैं तो उनके खुलासों को लेकर भी पुलिस अधिकारी लगे हैं। प्याज के बढ़ते दामों पर उन्होंने कहा कि फसल है, उसका क्या कहें। नया प्याज आएगा, सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed