फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The temperature rose by 10 degrees in a week.

Hardoi News: एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ गया पारा

Fri, 17 Apr 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The temperature rose by 10 degrees in a week.
फोटो-07- धूप में छाता लेकर जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री की हुई बढ़ोतरी



दिन में हो रही तेज धूप में बाहर निकलना हुआ मुहाल



संवाद न्यूज़ एजेंसी



हरदोई। आधा अप्रैल बीतने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से निकल रही तेज धूप की वजह से सात दिनों में ही दिन के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, रात के तापमान यानी न्यूनतम पारे में भी पांच डिग्री का उछाल आया है, जिससे अब रात की ठंडक भी गायब होने लगी है।




सूरज की तपिश बढ़ने से दिन के समय सड़कों पर चलना मुहाल हो गया है। सुबह 11 बजते ही धूप की तेजी लोगों को चुभने लगती है। दोपहर के वक्त गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लू का अहसास कराना शुरू कर दिया है। बाजार और मुख्य सड़कों पर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच काफी कम भीड़ नजर आती है। लोग चेहरे को ढककर और छाते का सहारा लेकर ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में जूस, शिकंजी और गन्ने के रस के ठेलों पर भीड़ दिखने लगी है। केवल दिन ही नहीं, रातों में भी अब चैन मिलना मुश्किल हो रहा है। न्यूनतम पारा भी एक सप्ताह में पांच डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा चुका है। इसके चलते अब रात में होने वाली हल्की ठंडक भी गायब हो गई है और पंखे-कूलर की रफ्तार बढ़ गई है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है और न्यूनतम पारा भी 20.5 डिग्री सेल्सियस पर इस साल के अभी तक के उच्चतम स्तर पर है। इससे लोग गर्मी के मारे बेहाल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




एक सप्ताह में कुछ इस तरह चढ़ा मौसम का पारा



दिनांक अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)



11 अप्रैल 31.6 15.5



12 अप्रैल 35.6 17.5



13 अप्रैल 36.0 19.0



14 अप्रैल 36.5 18.5



15 अप्रैल 38.5 19.0



16 अप्रैल 39.6 20.0



17 अप्रैल 40.0 20.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed