फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The SP suspended three policemen, including the inspector.

Hardoi News: एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया

Tue, 14 Oct 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The SP suspended three policemen, including the inspector.
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अलग-अलग मामलों में एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। उपनिरीक्षक को गश्त में लापरवाही पर और दो पुलिस कर्मियों को उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने पर निलंबित किया गया है। एसपी के इन तेवरों से विभागीय कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन

हरियावां थाने से बमुश्किल सौ मीटर दूर रविवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया था। घटना को एसपी अशोक कुमार मीणा ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पता चला कि रात में उक्त क्षेत्र में हरियावां थाने के उप निरीक्षक राजेश कुमार की ड्यूटी थी। जांच में उन्हें लापरवाही का दोषी मानते हुए एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह सवायजपुर कोतवाली में तैनात दीवान संजीव कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि संजीव कुमार की ड्यूटी नौ अक्तूबर की रात वृंदावन चौराहा स्थित बैरियर पर लगाई गई थी। वह ड्यूटी पर न होकर अपने कमरे पर शराब के नशे में थे। साथ ही थाने के व्हाट्सएप ग्रुप पर उपनिरीक्षक को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ऑडियो भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलने पर एसपी ने संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पुलिस की परिवहन शाखा में तैनात मुनेश कुमार यादव को भी एसपी ने निलंबित किया है। मुनेश पर ड्यूटी लगाए जाने पर अभद्र टिप्पणी करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने और परिवहन शाखा के प्रभारी के साथ अभद्रता करने का आरोप है।




अलग-अलग मामलों में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। कर्तव्यों में लापरवाही करने वाले और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासन में रहकर सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। -अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed