फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The sick are waiting for hours for treatment, no better arrangements are being made.

Hardoi News: इलाज के लिए घंटों इंतजार कर रहे बीमार, नहीं हो रहे बेहतर इंतजाम

Wed, 08 Oct 2025 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The sick are waiting for hours for treatment, no better arrangements are being made.
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन चिकित्सकों के पास लग रही है। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक काे दिखाने तक में मरीजों को कई घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हर रोज दूर दराज से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ओपीडी आठ बजे शुरू होती है और दोपहर दो बजे तक रोजाना 2000 से 2200 मरीज पंजीकृत होते हैं। इनमें से कई ऐसे चिकित्सक हैं जिनके पास प्रतिदिन 300 से 400 मरीज परामर्श के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इनमें सर्जरी विभाग, ईएनटी विभाग, मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग और आर्थो विभाग में सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक लंबी लाइन लगी रहती है। विभागाध्यक्ष समेत जूनियर चिकित्सक मरीज को परामर्श देते हैं लेकिन मरीजों की भीड़ के आगे वह भी पस्त हो जाते हैं। वहीं, मरीज भी अपनी बारी के इंतजार में घंटों लाइन में लगने से और अधिक बीमार हो जाते हैं। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज की ओर से बेहतर इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम में भी ओपीडी हो तो मिले राहत
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होता है और इसके बाद ओपीडी बंद हो जाती है। इन्हीं छह घंटों में दूर-दराज और शहर से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इस कारण भीड़ बढ़ रही है अगर प्रबंधन रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर शाम को चार घंटे की ओपीडी शुरू कर दे तो मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
शहर निवासी अनिल श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, श्याम किशोर द्विवेदी, शिवाकांत पांडेय समेत तमाम लोगों का कहना है कि अगर शाम को ओपीडी शुरू हो जाए तो इमरजेंसी पर भी भार कम हो और दिन में भी भीड़ कम होने के साथ मरीजों को राहत मिलेगी।



मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों का अभाव है, ऐसे में ओपीडी के समय के अतिरिक्त समय में ओपीडी का संचालन करा पाना संभव नहीं है लेकिन कुछ विभागाें को ओपीडी इमारत से बाहर शुरू कर अन्य विभागों के कक्ष बढ़ाए जा सकते हैं। इसको लेकर प्रक्रिया देखकर व्यवस्था जरूर कराएंगे। -प्रो. डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed