{"_id":"db0a3fdf8a6565c20f7b15580fc08030","slug":"the-promises-of-the-early-settlement-of-labor-determination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत-लगन से करें वादों का शीघ्र निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत-लगन से करें वादों का शीघ्र निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मार्च
विज्ञापन
में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत को लेकर जिला जज नरेश जैन
ने शुक्रवार को बैठक कर जरूरी निर्देश दिए और कहा कि न्याय पालिका से समाज
की बड़ी उम्मींदे हैं, हमें पूरी मेहनत व लगन से वादों के शीघ्र निस्तारण
के लिए कार्य करना होगा।
14 मार्च को राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन होना है। जिला जज ने लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया। शुक्रवार को उन्होंने बैंकर्स तथा बीमा कंपनियों के वकीलों के साथ बैठक की। बैंक अफसरों से जिला जज ने कहा कि प्रीलिटिगेशन के माध्यम से ऋण वसूली के निस्तारित होने वाले वादों में समझौते का पालन करना पक्षकारों के लिए बाध्यकारी है।
कहा कि प्रीलिटिगेशन में तय होने वाले सभी वादों का पूरा रिकार्ड तैयार कर पत्रावलियां तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित में बैंक अपने ऋणी के प्रति लोक अदालतों में नरमी बरतें। बैंक प्रबंधकों ने भी जिला जज के समक्ष बात रखी। जिला जज ने बीमा कंपनियों के वकीलों से मोटर दुर्घटना के वादों को प्रीट्रायल बैठक में गंभीरता से तय करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज श्याम शंकर, अपर सिविल जज प्रभानाथ त्रिपाठी, इलाहाबाद बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक वीके मिश्रा, एलडीएम पीके सिंह, ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक बीडी भास्कर, एसबीआई प्रबंधक हरिराम पांडे आदि मौजूद थे।