फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The procession was led by you and draw

आप और हम की शोभायात्रा ने किया आकर्षित

Mon, 09 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 09 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The procession was led by you and draw
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। आप और हम चेतना मंच, संयुक्त ब्राहम्ण महासभा एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के  संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को भगवान परशुराम एवं राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान शहर में शोभा यात्रा भी निकाली गई।

विज्ञापन


चेतना मंच अध्यक्ष पूर्व प्रमुख ठा. सर्वाधार सिंह के साथ संयुक्त ब्राहम्ण महासभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक लालन शर्मा ने झांकी में शामिल भगवान परशुराम एवं महाराणा प्रताप के स्वरूपों का अर्चन वंदन और माल्यार्पण किया। पूर्व प्रमुख ने कहा कि राष्ट्र व समाज निर्माण में परस्पर मेल मिलाप जरूरी है। दोनों महाविभूतियों की झांकी के पीछे साधु संतों के स्वरूपों से सजा धर्म रथ वेद मंत्रों के प्रचार के साथ चला।
विज्ञापन


शोभा यात्रा देव मंदिर से बिलग्राम चुंगी, लखनऊ चुंगी, सरकुलर रोड से रेलवेगंज, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से पुलिस चौकी, जिंदपीर चौराहा होते हुए सिनेमा चौराहा होता हुआ गांधी मैदान पहुंचा। गांधी भवन में आयोजित समापन समारोह में डा. वीएस पांडे, गोविंद सिंह, अनिल सिंह वीरू, सुख सागर मिश्र, पारुल दीक्षित, प्रताप सिंह, विमलेश दीक्षित, राकेश सिंह, बीडी शुक्ला, बलराम सिंह, अवनिकांत वाजपेयी, अरुणेश वाजपेयी, राजेश सिंह, एनसी शुक्ला, अभिषेक प्रताप सिंह, सर्वेश पांडे, गिरीश चंद्र वाजपेयी, श्यामाकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed