प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबाल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं,
जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी और टीमोें को पुरस्कृत भी
किया गया। जिला खेल कार्यालय के निर्देशन में आयोजित जूडो और वालीबाल का
शुभारंभ टोडरपुर ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह ने किया।
दो विधाओं में आयोजित
खेल प्रतियोगिता में वालीबाल में जूनियर वर्ग में 18 वर्ष से कम बालकों की
तथा जूडो में बालक व बालिकाओं की विभिन्न भार वर्गों में प्रतियोगिता हुई।
वालीबाल में स्कूलों व स्टेडियम की कुल सात टीमों के बीच में मैच खेले गए।
कई राउंडों में हुई वालीबाल प्रतियोगिता के बाद फाइनल स्टेडियम और उच्चतर
प्राथमिक विद्यालय बदगदिया के बीच हुआ। दो चक्रों में हुए फाइनल में
स्टेडियम और विद्यालय की टीम द्वारा 25-15 और 25-12 गोल हुए और स्टेडियम
विजयी रही, जबकि स्कूल की टीम उपविजेता बनी।
जूडो में भी खिलाड़ियों ने
हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के समापन पर ब्लाक प्रमुख शाहाबाद ने पुरस्कार का
वितरण किया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने भी बच्चों के
उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्य निर्णायक में जिला क्रीड़ाधिकारी
अनिमेष सक्सेना रहे।
अनुपम पाल, प्रियंका अवस्थी, तुष्तिा सिंह, अजीत पाल
ने जूडो में निर्णय दिया। वालीबाल में निर्णायक अब्दुल हफीज, गोपाल मिश्रा,
पारुल गुप्ता, महेंद्र गुप्ता व ओम पाल सिंह मौजूद रहे।