फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mercury climbed to review housing CDO

आवासों की समीक्षा में चढ़ा सीडीओ का पारा

Fri, 16 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
The mercury climbed to review housing CDO

डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास को जनपद में

विज्ञापन
अनियमितता हो रही है। आवास निर्माण में तेजी न होने तथा अपात्रों के चयन को लेकर गुुरुवार को समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में सीडीओ ने ग्रामवार समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं की प्र्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आरएनएस यादव ने मनरेगा समेत इंदिरा आवास, लोहिया ग्रामीण आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे अधिक जोर लोहिया आवासों के  निर्माण पर दिया।

उन्हाेंने खंड विकास अधिकारियों को गांवों में प्राथमिकता से आवासों का निर्माण कराने और पात्रों को ही लाभान्वित करने के निर्देश दिए। समग्र ग्रामों में योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा करने के दौरान लोहिया आवास योजनाओं में कई अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।

मनरेगा में संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों का ब्योरा सीबीआई को भिजवाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने इंदिरा आवास की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। एनआरएलएम के अंतर्गत समूह गठन में इंटेंसिव विकास खंड अहिरोरी में सबसे कम प्रगति होने पर अंसतोष व्यक्त किया और खंड विकास अधिकारी को प्र्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed