फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mercury again reached 40, people kept sweating

Hardoi News: पारा फिर 40 पर पहुंचा, पसीना बहाते रहे लोग

Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
The mercury again reached 40, people kept sweating
हरदोई। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को पारा फिर 40 तक पहुंच गया। पूरे दिन तेज धूप ने लोगों को झुलसाया। रात के तापमान में वृद्धि होने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। अगले दो दिन पारा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन के साथ रात के तापमान में भी लगातार परिवर्तन हो रहा है। शुक्रवार को भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पूरे दिन लोग तेज धूप के कारण झुलसते रहे। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरे दिन आठ किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही, जिससे उमस बढ़ गई। उमस के कारण पूरे दिन लोगों का पसीना नहीं सूखा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 60 और शाम को 45 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अगले दो दिन तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। पुरवा हवा चलने से उमस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed