फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The lock on the development of canals !

नहरों के विकास पर लगे ताले!

Fri, 18 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 18 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The lock on the development of canals !

जिले के अधिकांश क्षेत्रों में किसानोें के लिए

विज्ञापन
सिंचाई व्यवस्था निजी संसाधनों के हवाले है। इन निजी संसाधनों से सिंचाई के लिए अंधाधुंध जल दोहन हो रहा है, जिससे किसानों की फसली लागत भी बढ़ती है। यह आलम तब है जब जिले में मौजूद नदियां साल दर साल आने बाली बाढ़ पानी से ही तबाही मचाती हैं।

जानकारों का का कहना है कि अगर नदियों से जोड़ते हुए जिले में नदियों से घिरे क्षेत्रों में नहर प्रणाली विकसित की जाए तो किसानों को जहां सिंचाई के लिए कम लागत पर पानी मिल सकता और बोरिंगों से होने वाले अंधाधुंध जल दोहन पर अंकुश लग सकता है।

जिले की सिंचाई व्यवस्था को लेकर अगर जिला प्रशासन के आंकड़ोें पर गौर करें तो जिले में सभी पांचों तहसील क्षेत्रों में कृषि भूमि क्षेत्रफल लगभग 4,21,584 हेक्टेयर क्षेत्रफल है। औसतन प्रति तहसील क्षेत्र 84 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल है। सिंचाई व्यवस्था के नाम पर नहरों एवं नलकूपों से सिंचाई का क्षेत्रफल करीब 66 हजार हेक्टेयर है।

क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो हर साल नहरों एवं नलकूपों के लिए करोड़ों की राशि मिलने के बावजूद जिले के औसत एक तहसील की कृषि क्षेत्रफल के बराबर भी सिंचित क्षेत्रफल नहीं है।कुल क्षेत्रफल के हिसाब से आंकड़ों से देखे तो पता चलता है  कि नहरों एवं नलकूपों की पहुंच कुल कृषि भूमि क्षेत्रफल के सापेक्ष करीब 17 प्रतिशत है।

इसमें 2 प्रतिशत राजकीय नलकूपों एवं 15 प्रतिशत नहरों से सिंचाई की व्यवस्था है। करीब 80 फीसदी सिंचाई की व्यवस्था निजी संसाधनों के हवाले है, जो 17 प्रतिशत व्यवस्था है भी उस पर भी अनियमितताओं के ताले लग जाते हैं। ज्ञात हो कि कुल कृषि भमि की करीब 17 प्रतिशत सिंचाई नहरों एवं नलकूपों की व्यवस्था भी पांच जिलों से चल रही है।

इन चार जिलों के अफसर भी हरदोई को सिंचाई का पानी अपेक्षानुसार मुहैया नहीं करा पा रहे। बीते वर्षों में मौसम की बेरुखी और अपेक्षित बारिश न होने पर भी सिंचाई संसाधनों को लेकर जिम्मेदार चेत नहीं रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed